इंडिगो उड़ान की मुंबई में आपात लैंडिंग

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। विमानन कंपनी ‘इंडिगो एयरलाइंस’ की दुबई-कालीकट उड़ान को एक यात्री के ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ के कारण गुरुवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्री को उसके ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ की वजह से हिरासत में ले लिया गया है।

माना जा रहा है कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पक्ष में नारे लगाए थे। हालांकि आरोपी ने इससे इनकार किया है।

हवाईअड्डा सूत्रों के मुताबिक, यात्री को सुबह लगभग 9.15 बजे हवाईअड्डा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। विमान करीब एक घंटे बाद ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ के आरोपी यात्री के बगैर उड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493