चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता कबीर दुहन सिंह अपने करियर की बुलंदियों से काफी खुश हैं। दरअसल, वर्तमान में अभिनेता के पास आठ दक्षिणी फिल्में हैं। इसके साथ भविष्य में उनके पास तीन और भी परियोजनाएं है।
कबीर मंगलवार को 29 साल के हो गए हैं।
कबीर ने आईएएनएस को बताया, “मैंने सिर्फ एक साल पहले तेलुगू फिल्म ‘जिल’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। और अब रिलीज होने के लिए मेरे पास आठ फिल्में हैं। मैं इन सबके साथ काफी खुश हूं।”
कबीर का मानना है कि अजित के साथ उनकी फिल्में उनके करियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म है।
उन्होंने बताया, “यह बहुत विशेष फिल्म होगी। इसमें तमिल दर्शकों से मेरा परिचय होगा और मुझे यकीन है कि वह मुझे पसंद करेंगे। यह मजबूत किरदार है।”
कबीर ने अजित के बारे में बताया, “मैं विश्वास से कह सकता हूं कि अजित बॉलीवुड में बड़े सितारे हैं। वे सादगी के प्रतीक हैं और हम सभी को उनके साथ कुछ ना कुछ सीखने को मिला।”
पवन कल्याण के साथ काम करने के लिए भी कबीर काफी उत्साहित हैं। वह उनके साथ तेलुगू एक्शन फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath