चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। ‘हलचल’, ‘खून भरी मांग’ और ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी को नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रत्याशित ऐतिहासिक तेलुगू फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ में एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया है।
फिल्म के निर्माता राजीव ने आईएएनएस को बताया, “कबीर बेदी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे और वह मोरक्को में फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेंगे, जहां हम नौ मई से 2-3 सप्ताह तक शूटिंग करेंगे।”
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कृष करेंगे। फिल्म पहली सदी ईसापूर्व के सातवाहन साम्राज्य के एक शासक की कहानी पर आधारित है।
प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म में बालकृष्ण की मां की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद देंगे।
फिल्म की मुख्य नायिका का चयन अभी नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath