कभी खुशी, कभी गम मेरी ड्रीम फिल्म : अभिषेक बच्चन

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हिंदी फिल्मों के दीवाने हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है, वह फिल्में देखना नहीं भूलते।

अभिषेक जल्द ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म हाउसफुल-3 में लोगों को गुदगुदाते दिखाई देंगे।

फिल्म के प्रचार के लिए नई दिल्ली पहुंचे अभिषेक बच्चन ने आईएएनएस को बताया, “मैं फिल्में देखने का शौकीन हूं। जब भी मौका मिलता है, मैं फिल्में देखने में लग जाता हूं।”

वह अपनी ड्रीम फिल्म के बारे में पूछने पर कहते हैं, “मेरी ड्रीम फिल्म ‘कभी खुशी, कभी गम,’ है। मैं इसके पार्ट या फिर रीमेक में काम करना चाहूंगा।”

यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

हाउसफुल-3 तीन जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493