मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर बेहद खुश हैं। वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि उन्हें सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला।
अली अब्बास ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सर (सलमान) के साथ काम कर करने का मौका मिला। जब आप कोई किरदार लिखते हैं, तो सोचते हैं कि यह किरदार कौन निभा सकता है। लेकिन जब मैंने और आदि (आदित्य चोपड़ा) ने पटकथा लिखी तो हम स्पष्ट थे कि इस पर तभी काम करेंगे, जब सलमान हामी भरेंगे।”
जफर ने कहा, “सलमान ने अपने 25 साल के करियर में कई निर्देशकों के साथ काम किया है। उनके पास बहुत अनुभव हैं और इस मामले में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता। सलमान की फिल्म में बहुत कुछ है।”
फिल्म ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे हैं।
dharmpath.com dharmpath