कभी सोचा न था, मेसी इतना सफल होगा : पिता

ब्यूनस आयर्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल दिग्गज लियोनेल मेसी के पिता जार्ज ने कहा है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना सफल होगा।

एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी ने रविवार को ज्यूरिख में फीफा द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा व्यक्तिगत पुरस्कार-बालोन डी ओर पांचवीं बार जीता।

मेसी का परिवार उस समय अर्जेटीना से बार्सिलोना चला गया था, जब वह महज 13 साल के थे।

गोल डॉट कॉम ने जार्ज के हवाले से लिखा है, “आज मेसी जिस ऊंचाई पर है, उसे लेकर हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। 2007 के बाद से मेसी ने जादुई सफलता हासिल की है। यह हैरतअंगेज बात है कि विश्व फुटबाल ने उन्हें पांच बार साल का सबसे अच्छा खिलाड़ी माना है।”

जार्ज ने कहा कि उनके परिवार को मेसी पर गर्व है। बकौल जार्ज, “मेसी ने जो कुछ हासिल किया है, उसे लेकर हम गर्व महसूस करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493