कमजोर डॉलर से सोना में मजबूती

शिकागो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। डॉलर में कमजोरी आने से न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोना की कीमत बढ़कर प्रति औंस 1,100 डॉलर से अधिक हो गई। इससे पहले सात सप्ताह तक सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 10 डॉलर या 0.91 फीसदी बढ़कर प्रति औंस 1,104.10 डॉलर दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के स्तर को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 97.17 पर बंद हुआ है।

सोना और डॉलर के मूल्य एक-दूसरे के विपरीत दिशा में चलते हैं।

शुक्रवार को रोजगार के बेहतर आंकड़े के कारण हालांकि सोना पर नकारात्मक दबाव रहा और यह अधिक मजबूत नहीं हो पाया।

रोजगार आंकड़े से सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा दर बढ़ाए जाने की संभावना बढ़ी है। फेड की दर बढ़ने से डॉलर मजबूत होगा, जिससे सोना की कीमत कम होगी।

सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 47.1 सेंट या 3.18 फीसदी बढ़कर प्रति औंस 15.292 डॉलर हो गई।

अक्टूबर डिलीवरी वाले प्लैटिनम की कीमत 27.6 डॉलर या 2.87 फीसदी बढ़कर 989.80 डॉलर प्रति औंस रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493