कमलनाथ के ओएसडी बने कक्कड़

भोपाल, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी प्रवीण कक्कड़ को मुख्यमंत्री कमलनाथ का विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रश्मि अरुण शमी को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

कर्मिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार, कक्कड़ को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। उनकी संविदा नियुक्ति है, जिसकी शर्ते बाद में तय की जाएंगी। कक्कड़ पूर्व में केंद्रीय मंत्री के ओएसडी भी रह चुके हैं, वे राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं।

इसी तरह आईएएस रश्मि अरुण शमी को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव कार्मिक मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493