कमल हासन के पैर की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन के पैर में चोट लगने के कारण गुरुवार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अगले दो दिन तक अस्पताल में ही रहेंगे।

घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया,”चिकित्सा देखभाल में हैं और उन्हें अभी दो-तीन दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। गिरने के कारण उनके पैर की हड्डी टूट गई और वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। यह मामूली चोट है, चिंता की बात नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि अभिनेता बुधवार यहां अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसल गए थे।

कमल ने वर्तमान में अपनी त्रिभाषी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग से छुट्टी ली है। फिल्म में श्रुति हासन, राम्या कृष्णन, ब्रह्मानंदम और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493