पुर्तगाल ने रियो ओलम्पिक फुटबाल टीम का किया ऐलान

रियो डी जेनेरियो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल ने रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अपनी फुटबाल टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस टीम में फ्रांस में आयोजित हुए यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 का खिताब जीतने वाली राष्ट्रीय दल के छह खिलाड़ी शामिल नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस दल से रेनातो सांचेज, राफेल गुएरेरो, आंद्रे गोमेज, जोआओ मारियो, विलियम कार्वाल्हो और राफा सिल्वा का नाम शामिल वहीं है।

पुर्तगाल की फुटबाल टीम की घोषणा गुरुवार को हुई थी।

यूरो कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली पुर्तगाल टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम फ्रांस को मात दी थी।

कोच रुई जॉर्ज की 17 सदस्यीय खिलाड़ियों की सूची में पुर्तगाल के लिए पिछले साल यूरो अंडर-21 अभियान में हिस्सा लेने वाली टीम के सात खिलाड़ी शामिल है। इस टूर्नामेंट में टीम उपविजेता रही थी।

रियो ओलम्पिक फुटबाल टूर्नामेंट में पुर्तगाल का पहला मुकाबला चार अगस्त को अर्जेटीना से होगा।

पुर्तगाल टीम :

गोलकीपर : ब्रूनो वारेला (विटोरिया एफसी), जोएल पेरेरा (मैनचेस्टर युनाइटेड)

डिफेंडर : एडगार ई (विलारियल), रिकाडरे एस्गाइयो (स्पोर्टिग), तियागो इलोरी (लीवरपूल), तोबियास फिगुएइरेडो (सीडी नेक्शनल)

मिडफील्डर : आंद्रेस मार्टिन्स (स्पोर्टिग), ब्रूनो फर्नाडिस (उडिनेसे काल्सियो), फाबियो स्टुरगेओन (बेलेन्सेस), फ्रांसिस्को रामोस (जीडी चावेस), सर्गियो ओलिविएरा (एफसी पोटरे), तियागो सिल्वा (सीडी फेरेंसे), तोमास पोडस्तावास्की (एफसी पोटरे)

फारवर्ड : कार्लोस माने (स्पोर्टिग), गोनसालो पेसिएनसिया (एफसी पोटरे), नुनो सांतोस (विटोरिया), साल्वादोर एग्रा (नेक्शनल)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493