‘कमांडो’ के बाद अच्छी भूमिका के इंतजार में थीं पूजा चोपड़ा

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पूजा चोपड़ा अपने आगामी हिंदी फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि ‘कमांडो’ फिल्म के बाद वह किसी मजेदार भूमिका के इंतजार में थीं।

यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें वह जिमी शेरगिल के साथ नजर आने वाली हैं।

पूजा ने एक बयान में कहा, “दुर्घटना होने के कारण, मुझे छह महीने आराम करने की सलाह दी गई थी। इस बीच मेरे पास कई ऑफर आए, लेकिन रोचक न होने के कारण मैंने मना कर दिया। दरअसल, ‘कमांडो’ के बाद मैं अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में थी।”

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग थाईलैंड में हुई है।

उन्होंने निर्माता अली उनवाला और निर्देशक अनवर खान को ‘अच्छी भूमिका’ के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं इस फिल्म में अरबाज खान, ब्रूना अब्दुल्ला, मुरली शर्मा, विजय पाटकर और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493