‘कमांडो 2’ ने पहले दिन कमाए 5 करोड़ रुपये

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.10 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए हैं। निर्माता विपुल शाह का कहना है कि फिल्म से जुड़े सभी लोग इससे काफी खुश हैं।

‘कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेल’ ने पहले दिन 5.10 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो इस सीक्व ल की पहली फिल्म ‘कमांडो 2 : ए वन मैन आर्मी’ की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है। ‘कमांडो 2 : ए वन मैन आर्मी’ ने पहले दिन 3.69 करोड़ रुपये कमाए थे।

शाह ने एक बयान में कहा, “इसकी कमाई की शुरुआत कई बड़े सितारों वाली फिल्मों से अधिक और बेहतर हुई है और यह दर्शाता है कि दर्शकों ने फिल्म और विद्युत को बेहद पसंद किया है। एक सीक्व ल के लिए पहली फिल्म से ज्यादा कमाना मुश्किल होता है। ‘कमांडो 2’ ने यह किया है और दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हम फिल्म की शुरुआत से बेहद खुश हैं।”

देवेन भोजानी निर्देशित फिल्म शानदार एक्शन दृश्यों से भरपूर है। फिल्म में विद्युत के साथ अदा शर्मा हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493