रोड शो को लेकर मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर निर्वाचन आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री के शनिवार के रोड शो के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई।

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से अपनी शिकायत में कहा कि मोदी का रोड शो तीन निर्वाचन क्षेत्रों – उत्तर वाराणसी, दक्षिण वाराणसी और वाराणसी कैंट में किया गया और यह संबंधित प्रशासन की अनुमति के बिना किया गया।

पार्टी ने साथ ही कहा कि मोदी ने रोड शो के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर की यात्रा भी निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना की है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा, “विभिन्न चैनलों ने रोड शो की पूरी वीडियो रिकॉर्डिग दिखाई है और चुनाव प्रशासन ने भी इसे रिकॉर्ड किया होगा।”

शिकायत में कहा गया है, “हमारी प्रार्थना है कि मोदी समेत रोड शो में हिस्सा लेने वाले सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्राथमिकी दर्ज की जाए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493