विवाहिता से था प्रेम प्रसंग, युवक ने फांसी फांसी लगाई

बांदा, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार की दोपहर कथित प्रेम प्रसंग को लेकर पिता से हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शहर कोतवाल के.पी. सिंह ने बताया कि शहर की कांशीराम कालोनी के ब्लॉक-405 में रह रहे पिता-पुत्र के बीच शनिवार की दोपहर कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए झगड़े के बाद बेटा सुनील गिरि (22) ने कमरा बंद कर छत की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पिता के हवाले से कोतवाल ने बताया कि बगल के कमरे में रह रही एक विवाहित महिला से उसके तीन साल से प्रेम संबंध हैं। इसी को लेकर डांटा तो उसने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया और जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493