नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया, “25 फरवरी को मेडिकल वीजा पर अब्दुल अफगानिस्तान से भारत आया था। उसके पेट में दर्द था। इलाज के लिए वह पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुआ, उसके बाद उसके बेटे अब्दुल वली ने उसे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट की एंडोस्कोपी की। परीक्षण के बाद डॉक्टरों को उसके पेट में 10 पुड़िया ड्रग्स होने का पता चला।”
इस बात की सूचना मेट्रो अस्पताल की तरफ से थाना सेक्टर-24 पुलिस को दी गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब्दुल अली नूरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि 10 में से तीन पुड़िया ड्रग्स अब्दुल के पेट में फट गई, जिसकी वजह से उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उसके पूर्णतया स्वस्थ होने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि अब्दुल अपने पेट में ड्रग्स किस कारण से छुपाकर भारत आया था। इस मामले की सूचना अफगानिस्तान दूतावास और नारकोटिक्स विभाग को दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath