लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। रैपर कर्टिस जेम्स जैकसन 3 जो ’50 सेंट’ के नाम से मशहूर हैं, उनका कहना है कि उन्हें उनकी कमाई के कारण ‘निशाना’ बनाया जा रहा है।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 सेंट ने ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए अदालत में बुलाए जाने के लिए ‘तंत्र’ की निंदा की। तस्वीरों में वह काफी पैसों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने दिवालियापन संरक्षण चैप्टर 11 दर्ज कराया था।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पृष्ठ पर लिखा, “जब आप पैसे कमाते हैं तो आप निशाना बन जाते हैं। आपके साथ प्रतिस्पर्धा में खड़े लोगों का ही नहीं, बल्कि प्रशासन तंत्र का भी।”
जेम्स ने इससे पूर्व एक अदालत को बताया था कि उनकी सोशल मीडिया की तस्वीरें नकली हैं और ये केवल ‘एफीन वोदका’ के लिए प्रचार का एक तरीका हैं।
उन्होंने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर जो कहता हूं और करता हूं, उसका मेरे संगीत की बिक्री और मेरे टेलीविजन कार्यक्रमों के दर्शकों की संख्या पर सीधा असर पड़ता है।”
dharmpath.com dharmpath