एएफसी ने अमर बहादुर के निधन पर शोक जताया

कुआलालम्पुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अध्यक्ष शेख सुलेमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अमर बहादुर गुरुं ग के निधन पर शोक जताया है।

अमर बहादुर का बुधवार को निधन हो गया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को लिखे पत्र में शेख सलमान ने अमर बहादुर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय फुटबाल में योगदान के लिए उनका नाम हमेशा लिया जाएगा।

अमर बहादुर 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। भारत ने जापान को फाइनल में 1-0 से हराकर पदक हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493