मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करन जौहर के खिलाफ जांच की मांग करने वाले अभिनेता अजय देवगन ने कहा हैं कि कमाल अपने स्पष्टीकरण में खुद का खंडन कर रहे हैं।
करन पर आरोप है कि उन्होंने कमाल को 25 लाख रुपए देकर अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में सकारात्मक और अजय की फिल्म ‘शिवाय’ के बारे में नकारात्मक प्रचार करने को कहा था।
अजय ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा था कि कमाल ने जो कुछ कहा उसे लेकर उन्होंने सबको सिर्फ जागरूक किया है। रिकॉर्डिग में कही गई खुद की बातों और सबने जो सुना है उसे लेकर स्पष्टीकरण देकर कमाल खुद का खंडन कर रहे हैं।
इससे पहले शुक्रवार को कमाल राशिद खान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,”करन जौहर ने मुझे ‘शिवाय’ या उस मामले में अथवा किसी अन्य फिल्म के बारे में बुरा कहने के लिए कभी पैसे नहीं दिए हैं। इसलिए अजय देवगन को अपनी बंदूक के लिए मेरे कंधे का सहारा लेना बंद कर देना चाहिए।”
साथ ही कमाल ने कहा कि लोग सोचते हैं कि अगर उनका नाम उन लोगों के साथ जुड़ गया तो उन्हें प्रचार मिल जाएगा। इस करामात से फिल्म का सिर्फ नकारात्मक प्रचार होगा। अजय को अपनी फिल्म पर भरोसा नहीं है इसलिए वह समीक्षकों की समीक्षा पर यकीन करते हैं।
dharmpath.com dharmpath