नामथिउन तूफान के मद्देनजर जापान में अलर्ट जारी

टोक्यो, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जापान के ओकिनावा तथा क्युशु द्वीपों पर नामथिउन तूफान के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जापान मौसम विभाग (जेएमए) ने तूफान को ‘मजबूत’ की श्रेणी में रखा है, जिसके कारण मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं तथा तूफान आने की आशंका है।

नामथियन इस सीजन का 12वां तूफान है और दोपहर 12 बजे यह क्युशु तथा ओकिनावा के बीच था और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इसके शनिवार व रविवार के बीच क्युशु के दक्षिण-पश्चिम तट को पार कर जाने का अनुमान है, जिसके कारण मूसलाधार बारिश (लगभग 80 मिलीमीटर प्रति घंटा) और 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अधिकारियों ने बाढ़, भूस्खलन तथा तूफान के खतरे के प्रति आगाह करते हुए लोगों को घरों में रहने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493