कमाल की हिंदी बोलती हैं अक्षरा

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की छोटी बेटी अक्षरा हासन फिल्म ‘शमिताभ’ से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

अक्षरा ने कहा कि उन्होंने ‘शमिताभ’ की शूटिंग शुरू होने के छह महीने पहले से ही उन्होंने हिंदी भाषा पर काम करना शुरू कर दिया था।

अक्षरा ने बुधवार को फिल्म प्रचार के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने सचमुच बहुत मेहनत की है। मैंने शूटिंग शुरू होने से छह महीने पहले ही अपनी हिंदी बोली पर काम करना शुरू कर दिया था। दिल्ली मैंने कक्षाएं भी ली थीं और अब मेरी हिंदी बहुत सुधर गई है।”

निर्देशक आर. बाल्की की फिल्म ‘शमिताभ’ में अभिनेता अमिताभ बच्चन और धनुष ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की कहानी दो अलग-अलग लोगों के किसी विशेष कारण से एक होने और फिर अपने अहं के कारण अलग हो जाने के बारे में है।

फिल्म छह फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493