शकीरा ने दिखाई नवजात बेटे की झलक

19461-shakira-una-mamma-al-top-592x0-1fबार्सिलोना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका शकीरा ने अपने नवजात बेटे के नन्हे पांवों की एक तस्वीर साझा की है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कोलंबियाई गायिका शकीरा ने बेटे के जन्म के बाद चार रातें अस्पताल में बिताईं। वह अब घर पर आराम कर रही हैं।

शकीरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेटे की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “मेरे पास डैडी के पैर हैं। ऐसा लगता है कि मैं अपनी पूरी जिंदगी फुटबॉल खेलता रहा हूं।”

शकीरा ने 29 जनवरी को क्वारोन टेकनॉन अस्पताल में दूसरे बेटे साशा पीक मेबार्क को जन्म दिया। इसी अस्पताल में उनका पहला बेटा मिलान पैदा हुआ था। मशहूर फुटबॉलर जेरार्ड पीक, शकीरा के प्रेमी हैं।

जेरार्ड के दोस्त फुटबॉलर लियोन मेसी ने ट्विटर पर सबसे पहले उन्हें बेटे के जन्म की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “शकीरा व जेरार्ड को बेटे के जन्म की बधाई हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493