करण की रोमांटिक ‘शानदार’ दशहरा पर

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने अपने घरेलू प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘शानदार’ की रिलीज के लिए दशहरा (22 अक्टूबर) का दिन चुना है। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी।

करण ने इस बाबत ट्विटर पर घोषणा की।

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘शानदार’ दशहरा यानी 22 अक्टूबर, 2015 को रिलीज होगी।”

करण के निर्देशन की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आलिया भी इसे लेकर उत्साहित दिखीं।

आलिया ने ट्विटर पर लिखा, “शानदार’ दशहरा यानी 22 अक्टूबर 2015 को आ रही है। यह आगे बढ़ रही है।”

इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन ‘क्वीन’ से प्रसिद्धि पाने वाले विकास बहल ने किया है। इसे करण के धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493