नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर के कुछ इलाकों में बहुत हल्की सी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
गुरुवार से अब तक 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 22.4 डिग्री, जबकि अधिकतम सामान्य से सात डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath