करण के ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी शुरू हो गई है।

उनका मानना है कि फिल्म निश्चित ही जादुई होगी।

करण ने मंगलवार रात ट्विटर पर फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “नए साल का आगाज ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी के साथ शुरू। हमारी फिल्म की यात्रा की उलटी गिनती शुरू होती है! फिल्म की शूटिंग फरवरी, 2018 में शुरू होगी। अयान मुखर्जी इसका निर्देशन करेंगे। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोमांचक कलाकारों की टीम होगी।”

उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें अयान मुखर्जी, रणबीर और आलिया के साथ नजर आ रहे हैं। वह समुद्र की पृष्ठभूमि के साथ चट्टान पर बैठे हैं।

यह पहली बार है जब अमिताभ, रणबीर और आलिया फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।

‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला भाग स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493