मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ सात फेरे लेने को तैयार अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने कहा है कि उन्हें बिपाशा हर चीज पसंद है।
‘अलोन’ के अभिनेता करण बिपाशा संग 30 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से पहले की तस्वीर साझा की है।
तस्वीर में करण और बिपाशा अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
करण ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “आपकी सभी चीजें सर्वश्रेष्ठ हैं।”
जानकारी के मुताबिक, बिपाशा अपने खार स्थित आवास पर शादी करेंगी, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और परिजन शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन लोअर परेल के सेंट रेगिस में आयोजित करने की योजना है। इसे पहले पैलेडियम होटल के रूप में जाना जाता था।
बिपाशा की मेहंदी की रस्म जुहू में एक लाउंज बार विला 69 में 28 अप्रैल को आयोजित होगी, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होनी बाकी है।
बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बिपाशा इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ डेटिंग को लेकर मशहूर थीं।
करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।
dharmpath.com dharmpath