मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने मराठी फिल्म ‘सैराट’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह फिल्म का बहुत सम्मात करते हैं।
करण ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सैराट’ का जबरदस्त प्रभाव। कल रात देखी और भारी मन से उठा। फिल्म के लिए बहुत सम्मान है।”
फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई। इसमें दो बच्चों के बीच संबंधों की कहानी है। दोनों बच्चों को गांव से निकाले जाने के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस कहानी को समीक्षकों ने भी सराहा है।
‘सैराट’ नागराज मंजुले की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्हें फिल्म ‘फैंड्री’ बनाई थी।
dharmpath.com dharmpath