हुमा संग काम कर खुद को भाग्यशाली मान रहे साकिब

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। एक फिल्म में अपनी बहन और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ काम कर रहे अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि वह अपनी बहन के सबसे बड़े प्रशंसक हैं और उनके साथ काम कर वह खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं।

भाई-बहन हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

साकिब ने ट्विटर पर लिखा, “भाग्यशाली हूं कि आपके साथ शूटिंग कर रहा हूं मैम..बड़ा प्रशंसक हूं। बहन से बहुत प्यार करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493