नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने और सेवाओं की निगरानी के लिए एक ढांचा तैयार किया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यहां कहा गया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दो अलग-अलग निदेशालय- करदाता सेवा निदेशालय-1 और करदाता सेवा निदेशालय-2 स्थापित किए हैं।
बयान के मुताबिक, “सदस्य (राजस्व और करदाता सेवा) सीबीडीटी में करदाता सेवाओं की आपूर्ति और निगरानी कार्य पर नजर रखेंगे।”
बयान में कहा गया है, “ये निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालयों और ई-सेवाओं के क्षेत्र में करदाता सेवाओं की आपूर्ति और निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे।”
मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्रीय कार्यालयों में हर स्तर पर करदाता सेवाओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी का स्पष्ट विभाजन किया गया है।”
कर प्रशासन सुधार आयोग (टीएआरसी) ने इससे संबंधित सुझाव दिए थे।
बयान के मुताबिक, इस पहल से सीबीडीटी को करदाताओं की शिकायतों में काफी कमी आने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath