चीन के सबसे बड़े जंगल में वनाच्छादन में वृद्धि

ग्रेटर हिंगान माउंटेन प्रांत के संसाधन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वनाच्छादन साल 2010 की तुलना में साल 2015 में आठ फीसदी बढ़ोतरी के साथ 57.1 करोड़ घन मीटर पहुंच चुका है। क्षेत्र में वन्य क्षेत्र साल 2010 की तुलना में साल 2015 में एक फीसदी बढ़ोतरी के साथ 60.84 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है।

प्रशासन के मुताबिक, वनाच्छादन की दर साल 81.86 फीसदी रही, जो साल 2010 से 0.91 फीसदी अधिक है।

प्रकृति के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की योजना प्राकृतिक वनों में साल 2017 तक सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की है।

पहले लकड़ी बेचने वाले हजारों लकड़हारे अब वन अभिभावक बन गए हैं। 359 संरक्षण केंद्रों में कुल 17,000 लोग इलाके में वन संरक्षण के लिए जिम्मेदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493