राज्यसभा : यूडीएफ से नामित हुए एंटनी व वीरेंद्र कुमार

तिरुवनंतपुरम, 7 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी और जनता दल युनाइटेड के वीरेंद्र कुमार केरल में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की ओर से नामित हुए हैं। दोनों नेता बुधवार को पर्चा भरेंगे। यह जानकारी यूडीएफ के संयोजक पी.पी. थैंकाचेन ने रविवार को दी।

इस माह केरल की तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। रिक्त सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होगा।

केरल विधानसभा में गठबंधनों के पास विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस नीति यूडीएफ दो सीटें जीतने में सफल हो सकता है जबकि माकपा नीति वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को एक सीट मिल सकती है।

एलडीएफ ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है।

एंटनी (75) 2005 से लगातार राज्यसभा के सदस्य हैं। इससे पहले भी वह 1993 से लेकर 95 तक उच्च सदन के सदस्य रह चुके हैं।

तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं। संप्रग के शासन में वह देश के रक्षा मंत्री भी थे।

वीरेंद्र कुमार (79) केरल में जद-यू नेता होने के साथ-साथ मीडिया उद्यमी भी हैं। वह मातृभूमि समूह के मालिक हैं। वह एक बार विधानसभा और दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने पाला बदल लिया और एलडीएफ से यूडीएफ में शामिल हो गए। लेकिन, 2014 में वह लोकसभा चुनाव हार गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493