करन कुंद्रा के भाई का किरदार करेंगे चैतन्य

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता चैतन्य चौधरी टीवी शो ‘दिल ही तो है’ में अभिनेता करन कुंद्रा के भाई का किरदार निभाएंगे।

शो में वह करन कुंद्रा के किरदार रित्विक नून के भाई ऋषभ नून का किरदार निभाते नजर आएंगे।

ऋषभ के किरदार के लिए चैतन्य, अक्षय डोगरा के स्थान पर आए हैं।

चैतन्य ने एक बयान में कहा, “मैंने अपना करियर ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ से शुरू किया था, इसलिए यह लंबे अंतराल के बाद घर वापस आने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने लिए सही कहानी का इंतजार कर रहा था और इसीलिए मैं कुछ समय के लिए डेली सोप से अलग हो गया था। अक्षय डोगरा अच्छा दोस्त है और उसने मुझे ऋषभ के किरदार और अंदाज के बारे में विस्तार से बता दिया है। सेट पर सभी लोगों ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया है। बेशक यह बहुत अच्छा अनुभव होने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493