कश्मीर : संघर्ष के दौरान गोली लगने से युवक की मौत (लीड-2)

श्रीनगर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो दर्जन गांवों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हुए संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है।

एसएमएचएस अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल फैयाज अहमद वानी को मृत घोषित कर दिया गया है।

संघर्ष में लगभग आधा दर्जन नागरिक भी घायल हुए हैं।

यह अभियान पुत्रीगाम, रोहमू, राजपोरा, मैत्रीगाम, गूसू, फ्रासीपोरा और अन्य गांवों में आतंकवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह कोई पहला तलाशी अभियान नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493