मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मकार करन जौहर के साथ काम करना चाहती हैं।
अभिनेत्री के मुताबिक, “करन जौहर बेहद शानदार निर्देशक हैं। मैं करन के साथ काम करने का सपना देखती हूं।”
निर्देशक की हालिया रिलीज फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “‘ऐ दिल है मुश्किल’ आज के दौर की फिल्म है। रणबीर कपूर ने बहुत अच्छा काम किया है। अनुष्का शर्मा सच में प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्य राय बच्चन की भूमिका भले ही छोटी है, लेकिन वह हमेशा से एक प्रेरणा रही हैं।”
‘ऐ दिल है मुश्किल’ के साथ रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के बारे में पूछे जाने पर उर्वशी ने कहा कि वह फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं, क्योंकि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।
dharmpath.com dharmpath