मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ‘रॉक ऑन-2’ के गाने ‘यू नो व्हाट आई मीन’ की शूटिंग हाल ही में मुंबई के मढ़ आइलैंड में हुई है, इसी सिलसिले में रॉक बॉयज फिर जुटे और धमाल मचाया।
इस गाने के वीडियो में असली ‘मैजिक बैंड’ दिखाई देगा। फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और ल्यूक कीनी पिछली फिल्म की तरह उसी अंदाज में परफॉर्म करेंगे।
यह नया गाना एक कैथोलिक शादी में शूट किया गया है, जिसमे पुराना मैजिक बैंड परफॉर्म करेगा।
गाने की कोरियोग्राफी फराह खान और ने की है। ‘यू नो व्हाट आई मीन’ गाना शंकर एहसान लॉय टीम ने तैयार किया है।
शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath