करीना ने ‘नागिन 3’ के मजेदार सीक्वेंस की शूटिंग की

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान और ‘वीर डी वेडिंग’ की उनकी सह-कलाकारों सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन 3’ के एक विशेष सीक्वेंस की शूटिंग की। अभिनेता अंकित मोहन का कहना है कि यह सीक्वेंस मजेदार है।

‘नागिन 3’ में युवी की भूमिका निभा रहे अंकित करीना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

अंकित ने एक बयान में कहा, “पर्दे पर उनकी उपस्थिति शानदार है। मैं हमेशा से उनकी सुंदरता से मोहित रहा हूं, लेकिन अब यह जानकर कि वह एक जमीन से जुड़ी हुई और गर्मजोशी भरी शख्स हैं, मैं उनका और भी बड़ा प्रशंसक हो गया हूं।”

उन्होंने कहा, “जब हम विशेष सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। यह मजेदार सीक्वेंस है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में उनके साथ फिर शूटिंग का मौका मिलेगा।”

‘नागिन 3’ शनिवार से टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493