यूएनएससी में हमास की निंदा संबंधी अमेरिका का मसौदा प्रस्ताव खारिज

संयुक्त राष्ट्र, 2 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने गाजा पट्टी में हिंसा को लेकर हमास को जिम्मेदार ठहराने के अमेरिका के मसौदा प्रस्ताव को पारित करने में असफल रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के मसौदे के पक्ष में शुक्रवार को सिर्फ एक वोट पड़ा, जो कि अमेरिका का खुद का था।

अमेरिका के इस मसौदे को कुवैत के मसौदे से टक्कर मिली। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में कुवैत, रूस और बोलीविया ने इसके विरोध में वोट किया और बाकी बचे सदस्य देश वोटिंग से दूर रहे।

सुरक्षा परिषद को किसी भी प्रस्ताव को पारित करने के लिए कम से कम नौ वोटों की जरूरत होती है बशर्ते कि परिषद के स्थाई सदस्य देशों में से कोई भी (रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका) उसके खिलाफ वीटो न कर दे।

इस वोटिंग के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सुरक्षा परिषद पर इजरायल विरोधी होने का आरोप लगाया।

हेली ने कहा, “आज की वोटिंग से पता चलता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अधिकतर देश गाजा में हिंसा के लिए हमास को नहीं बल्कि इजरायल को जिम्मेदार ठहराने के इच्छुक हैं।”

अमेरिका के मसौदा प्रस्ताव में गाजा में हाल ही में हुई हिंसा में हमास को जिम्मेदार ठहराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493