मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव सरीन को टेलीविजन धारावाहिक ‘कृष्णा चली लंदन’ की एक कड़ी में परफेक्ट शॉट देने के लिए 10 बार थप्पड़ खाने पड़े।
गौरव ने कहा, “पूरा दृश्य इस तरह शूट किया जाना था कि थप्पड़ मारने वाला सीक्वेंस अच्छी तरह नजर आए। यह 10 थप्पड़ खाने के बाद ही पर्फेक्ट हुआ और इस कारण मेरे गाल लंबे समय तक लाल रहे।”
उन्होंने कहा, “मैं हर दृश्य को शूट करने के लिए री-टेक्स के महत्व को समझता हूं और मैं शॉट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था। इसके अलावा, चूंकि मैं अपने ऑन-स्क्रीन पिता (भगवान तिवारी द्वारा निभाई) के बहुत करीब हूं, इसलिए हमारा आपस में गहरा जुड़ाव है और सीक्वेंस के बाद हम एक दूसरे को गले लगाते हैं।”
‘कृष्णा चली लंदन’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
dharmpath.com dharmpath