चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि का पार्थिव शरीर यहां के कावेरी अस्पताल से उनके गृह नगर गोपालापुरम ले जाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए राजाजी हाल में रखा जाएगा।
यह जानकारी द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को दी। उन्होंने कहा, “योजना यही है कि हम अपने प्रिय नेता का पार्थिव शरीर उनके गोपालापुरम स्थित आवास ले जाएंगे। फिर वहां से इसे लोगों के दर्शनार्थ राजाजी हाल में रखा जाएगा।”
योजना के मुताबिक, करुणानिधि का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि का निधन मंगलवार शाम कावेरी अस्पताल में हो गया।
dharmpath.com dharmpath