नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा थिएटर फेस्टिवल के अंतर्गत मूक नाटक ‘करुप्पु’ का मंचन श्री राम सेंटर में हुआ। करुपु एक पुराने द्रविड़ सांस्कृतिक अनुष्ठानों पर आधारित एक नृत्य-नाटक है, जो एक ब्रह्मांड को दर्शाता है, जिसमें पुनर्जन्म होना संभव है।
इस नाटक का निर्देशन कौमराने वलावाने किया है। नाटक में पुरुष (पुरुष) और प्रकृति (महिला) भ्रूण के अंतिम संघ और ब्रह्मांड के जन्म, विनाश और पुनर्जन्म के माध्यम को प्रस्तुत किया गया।
मेटा थिएटर में इस नाटक का नामांकन बेस्ट प्ले, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टेज डिजाईन, बेस्ट लाइट डिजाइन, बेस्ट इनोवेटिव साउंड डिजाइन, बेस्ट कोरियोग्राफर एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, लीड रोल में रखा है। थिएटर और सिने जगत की मशहूर हस्तियां रजत कपूर, लीलेट दुबे, अमाल अलाना, रणजीत कपूर, नीलम मान सिंह चौधरी, शोभा दीपक सिंह जैसे बड़े नाम मेटा फेस्टिवल के जूरी हैं।
dharmpath.com dharmpath