करो या मरो का संकल्प लें कांग्रेसजन : शीला दीक्षित

‘अगस्त क्रांति दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए शीला ने कहा कि उप्र में कांग्रेस पार्टी 27 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए प्रदेश बदहाल हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी सिर्फ उप्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की है। ऐसे में आज कांग्रेसजनों को करो या मरो का संकल्प लेकर चलने की जरूरत है, ताकि उप्र में एक बार फिर सुनहरा युग स्थापित हो सके। इसलिए आज के दिन हम करो या मरो का संकल्प लें।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह ब्रितानिया हुकूमत को देश से बाहर भगाने के लिए गांधी ने अहिंसा आंदोलन के जरिए ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया। आज सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर फिरकापरस्त और जातिवादी शक्तियों को देश से बाहर करने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493