कर्ज माफी पर महाराष्ट्र के किसानों ने योगी से लगाई गुहार

पत्र में किसानों ने योगी से कहा है कि उप्र के मुख्यमंत्री उनके जिले को भी अपने प्रदेश में शामिल कर लें। स्वाभिमान शेतकरी संगठन के किसान नेता व सांसद राजू शेट्टी ने बुलढाणा जनपद के किसानों की दुर्दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस जिले को उत्तर प्रदेश में शामिल करने की मांग की है।

दरअसल, कर्ज के बोझ तले दबे महाराष्ट्र में किसानों की हालत काफी चिंताजनक है। महाराष्ट्र के कई किसानों ने पिछले कुछ सालों में आत्महत्याएं भी की हैं। उत्तर प्रदेश में बनी योगी सरकार ने हाल ही में सूबे के किसानों का एक लाख रुपये का ऋण माफ करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में देशभर के किसान अपने प्रदेश के मुखियाओं से ऐसे करने का दबाव बनाने लगे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के किसानों की अनोखी मांग भी सामने आई है।

महाराष्ट्र के कई किसान नेताओं ने मिलकर योगी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र के बुलढाणा सहित कई जिलों को उप्र के शामिल करने की मांग की है, जिससे यहां के किसानों का भी कर्ज माफ हो सके।

पत्र में सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि दोनों ही राज्य में भाजपा की सरकार है। उप्र में योगी ने अपने वादे को पूरा करते हुए किसानों का ऋण माफ कर दिया। लेकिन, किसानों के बल पर सत्ता में लौटी भाजपा ने महाराष्ट्र में अपना वादा पूरा नहीं किया। यहां के गरीब किसान भुखमरी के कगार पर हैं। राजू ने लिखा, “हमारे किसान कर्ज में डूबे होने कारण आत्महत्या कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार इन किसानों की मदद नहीं कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493