कर्ज वसूली से तंग किसान की हार्टअटैक से मौत

जिले के एरच थानान्तर्गत ग्राम बिलाटीकरके में एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलाटीकरके निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार के एक लड़का व लड़की है। सुशील के परिजनों के अनुसार वह परिवार के पोषण के लिए खेती पर निर्भर था। कुदरत की मार के कारण किस्मत लगातार उसे धोखा दे रही थी।

बताया जाता है कि इसी दौरान नोटबंदी ने कोढ़ में खाज का काम किया। उसने परिवार के भरण पोषण और खेती के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था, जिसे वह समय पर नहीं चुका पा रहा था। साहूकार उसे अक्सर परेशान कर रहे थे। कर्ज वसूली के कारण वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। सुबह अचानक वह इस सदमे को सहन नहीं कर पाया और उसे दिल का दौरान पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493