लॉकस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार स्कॉट डिसिक फिर से अपनी पूर्व साथी कर्टनी कर्दशियां का साथ पाना चाहते हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में डिसिक (34) का नाम अभिनेत्री बेला थोर्न सहित कई महिलाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन सूत्र के मुताबिक, वह अभी भी कर्टनी को प्यार करते हैं।
सूत्र ने कहा, “अपनी आदर्श दुनिया में वह अभी भी कर्टनी के साथ हैं, वह उन्हें वापस पाना चाहते हैं, लेकिन वह इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठा रहे हैं।”
डिसिक और कर्टनी के तीन बच्चे मेसन, पेनीलोप और रेन हैं।
सूत्र ने बताया कि डिसिक का रिश्ता कर्टनी के साथ काफी बिगड़ चुका है और इस बारे में वह वास्तव में दुखी हैं।
dharmpath.com dharmpath