टेलर व जो एक-दूजे संग उठा रहे आनंद

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट व जो एल्विन दोनों अपने संबंधों और एक-दूसरे के साथ का गुपचुप आनंद उठा रहे हैं।

स्विफ्ट और जो अपने रोमांस की खबरों का खुलासा होने के बाद से बहुत ही सजग हैं और किसी को अपनी नजदीकियों की भनक नहीं लगने दे रहे हैं।

स्विफ्ट के ‘वन डॉरेक्शन’ बैंड के हैरी स्टाइल्स और डीजे कैल्विन हैरिस के साथ पूर्व संबंधों के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, “जो और स्विफ्ट एक साथ खुश हैं। स्विफ्ट का जिनके साथ संबंध रहा जो उन सभी से अलग हैं।”

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने सूत्र के हवाले से बताया, “वह दोनों एक-दूसरे के साथ का आनंद उठा रहे हैं। वह पिछले कुछ महीनों में एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493