सुशांत, जैकलिन की ‘ड्राइव’ अगले साल होली पर होगी रिलीज

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडिस की आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ अगले साल 2 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्मकार करण जौहर ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। यह फिल्म जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।

करण ने ट्विटर पर लिखा, ” 2 मार्च 2018, होली पर रिलीज होगी ड्राइव। सुशांत सिंह राजपूत, जैकलिन फर्नाडिस, तरुण मनसुखानी और अपूर्वा मेहता।”

सुशांत ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में फिल्म के बारे में कहा था, “यह लूट पर आधारित फिल्म है। जब आप फिल्म देखने जाएंगे तो आप नहीं जान पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है।”

वर्ष 2008 में फिल्म ‘दोस्ताना’ के साथ निर्देशन करियर की शुरुआत कर चुके तरुण मनसुखानी ने फिल्म का निर्देशन किया है।

इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493