लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार क्लो कर्दशियां कथित तौर पर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के स्टार खिलाड़ी ट्रिस्टन थॉम्पसन को अपने पारिवारिक शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ से दूर रखने पर सहमत हो गई हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, क्लो और थॉम्पसन के संबंध मजबूत होते जा रहे हैं और वह (थॉम्पसन) उनसे शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन वह ‘कर्दशियां सर्कस’ का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। यानी वह कर्दशिया परिवार की गतिविधि को दिखाने वाले शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
एक सूत्र ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “वह इस कर्दशियां लहर की सवारी करने के लिए तैयार हैं अगर क्लो उन्हें टीवी शो और अपनी मां व बहनों से उन्हें थोड़ी दूरी बनाए रखने की छूट देती हैं।”
इस जोड़ी ने हालांकि अभी सगाई नहीं की है, लेकिन वे शादी की योजना बनाने लगे हैं।
क्लो इससे पहले बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लामार ओडम से शादी रचा चुकी हैं और बाद में दोनों का अलगाव हो गया।
dharmpath.com dharmpath