लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की कलाकार ग्वेंडोलिन क्रिस्टी ने कहा कि उनके लिए नई फिल्म ‘स्टार वार्स’ का हिस्सा बनना ‘खास’ है और वह हर दिन सेट पर इस फिल्म की शूटिंग का आनंद उठा रही हैं।

क्रिस्टी (38) अभी भी हैरान है कि वह ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकेंस’ के सातवें संस्करण में कैप्टन फासमा की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सेट पर इस फिल्म की शूटिंग के हर दिन का आनंद उठा रही हैं।
उन्होंने कहा, “यह बहुत विशेष है। यहां सब लोग होते हैं, मैं आपको बता नहीं सकती कि यहां हर कोई कितना उत्साहित और प्रसन्न होता है। मुझे स्टार वार्स तब से पसंद है जब मैं बहुत छोटी थी। मैंने नहीं सोचा था कि मैं भी स्टार वार्स का हिस्सा बनूंगी।”
dharmpath.com dharmpath