चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी आगामी तमिल एक्शन फिल्म ‘वीआईपी-2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता व फिल्मकार धनुष का कहना है कि ‘वीआईपी’ श्रृंखला की फिल्में बनना जारी रहेंगी और दो भागों की योजना पहले से ही बना ली गई है।
चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी आगामी तमिल एक्शन फिल्म ‘वीआईपी-2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता व फिल्मकार धनुष का कहना है कि ‘वीआईपी’ श्रृंखला की फिल्में बनना जारी रहेंगी और दो भागों की योजना पहले से ही बना ली गई है।
फिल्म का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत ने किया है।
‘वीआईपी-2’ के जरिए अभिनेत्री काजोल दो दशक बाद कॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
फिल्म ‘वीआईपी-2’ 2014 में आई तमिल फिल्म ‘वीआईपी’ की सीक्वल है और यह 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।
धनुष ने आईएएनएस को बताया, “‘वीआईपी’ के सीक्वल को लिखने में मुझे तीन साल लगे और यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी। फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग करते समय मेरे मन में ‘वीआईपी-2’ बनाने का विचार आया। फ्रेंचाइजी जारी रहेगी। तीसरा और चौथा भाग भी बनेगा।”
अभिनेत्री के साथ काम करने को धनुष ने शानदार अनुभव बताया।
उन्होंने ‘वीआईपी-3’ में भी काजोल के होने की पुष्टि की।
फिल्म ‘वीआईपी-2’ के अलावा धनुष की झोली में रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘काला’ भी है।
धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका में हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘काला’ में कैमियो कर रहे हैं तो धनुष ने कहा कि वह रजनी सर के साथ काम करने का मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मैं इस फिल्म के लिए रजनी सर के बुलावे के इंतजार में हूं।
फिल्म ‘काला’ में नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन प. रंजीत कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath