बेंगलुरु, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के दो विधानसभा क्षेत्रों नंजनगुड (अनुसूचित जाति) और गुंडलपेट में हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे चल रही है।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “नंजनगुड (अजा) सीट के लिए पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक 11वें दौर की मतगणना तक कांग्रेस उम्मीदवार के.एन.केशवमूर्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के श्रीनिवास प्रसाद से 17,416 वोटों से आगे थे।”
इससे सटे गुंडलपेट क्षेत्र में नौवें दौर की मतगणना में कांग्रेस की एम.सी.मोहन कुमारी उर्फ गीता भाजपा के सी.एस. निरंजन कुमार से 4,650 वोटों से आगे हैं।
पुराने मैसूर क्षेत्र में दोनों विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। नंजनगुड सीट पर 78 फीसदी जबकि गुंडलपेट में लगभग 80 फीसदी मतदान हुआ था।
dharmpath.com dharmpath