कर्नाटक कांग्रेस के विधायक उमेश जाधव ने इस्तीफा दिया

बेंगलुरू, 4 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के ‘बागी’ नेता कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बेंगलुरू, 4 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के ‘बागी’ नेता कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कलबुर्गी जिले के चिंचोली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे जाधव ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार को सौंप दिया।

पार्टी के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “जाधव ने सुबह बेंगलुरू के पास कोलार में स्थित कुमार के आवास पर इस्तीफा सौंप दिया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493